फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा भैया के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव खापड़वास में खेड़ा देवता दादा भैया का वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 29 मई की रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्रम में 1 जून को ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर गांव के शिव मंदिर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के लिए हरियाणवी कलाकार सुरेश निंदाना एंड पार्टी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें