फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने हाइवे पर दिन दहाड़े बाइक और सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने हाइवे पर दिनदहाड़े बाइक और सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे पर सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर दो भाइयों से बाइक और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर लूट की दूसरी वारदात है। हाल ही में बदमाश कारोबारी से कार, ज्वैलरी और नकदी समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया था। अभी तक पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

हजरतपुर पूठरी निवासी चिराग पुत्र तेजवीर बाइक से अपने ताऊ के बेटे राहुल के साथ हाईवे-91 स्थित बगराई तिराहे के पास अपने निर्माणाधीन प्लाट पर आ रहे थे। प्लाट के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने तमंचा दिखाते हुए आतंकित करना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने दोनों भाइयों से अपाची बाइक और चिराग के गले में लटक रही सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बुलंदशहर की तरफ भाग गए। दोनों भाइयों ने फोन के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश करनी शुरू कर दी। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लूट की वारदात हो गई। करीब पांच दिन पूर्व 15 जुलाई की शाम को पहासू रोड पर बदमाशों ने बंधक बनाकर मेरठ के एक कारोबारी की कार लूट कर भाग गए थे। कार में करीब आठ लाख की चांदी, सवा लाख रुपये नगद और अन्य कागजात थे। अभी तक पुलिस लूट की वारदात का खुलासा भी नहीं कर पाई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि लूट की वारदात के संबंध में जानकारी मिली है। पीड़ितों की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें