फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हत्या के 11 दोषियों को आजीवन कारावास, मामूली विवाद में दो युवकों को दौड़ाकर मारी थी गोली

Wed, 22 Feb 2023 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील

सार

मथुरा में कोर्ट ने हत्या के मामले में 11 आरोपियों को दोषी पाया। सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला आठ साल पहले का है। मामूली विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई थी। 

 
विज्ञापन
जानकारी देते एडीजीसी राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के मामले में 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। निर्णय आने के बाद पीड़ित पक्ष को सुकून मिला तो दोषियों के घर सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन


मामला नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव का, वर्ष 2014 का है। यहां मामूली विवाद में पूर्व प्रधान संकट सहित 11 लोगों ने मिलकर गांव निवासी महेश और रामकिशन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके आदालत में पेश किया। 

कोर्ट ने 11 लोगों को दोषी पाया

इसके बाद सात आरोपी जमानत पर छूट गए। पुलिस ने मामले की विवेचना की। रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। बुधवार को बुधवार को एडीजे प्रथम हरेंद्र प्रसाद की अदालत ने वारदात में 11 लोगों को दोषी पाया। उन्होंने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

इनको मिली सजा

एडीजीसी राजू सिंह ने बताया कि अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आजीवन कारावास पाने वाले दोषियों में बंकट, कर्मवीर, अमित प्रताप, रंधीर, सियाराम, राधेश्याम, सुरेश, केशव, रामू और श्याम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें