फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ ऊना से पैदल भरमौर पहुंचा दंपती, केस दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/राजगढ़ (सिरमौर)/पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दंपती और उनका बेटा ऊना से पैदल भरमौर पहुंच गए। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस थाना भरमौर में एक ग्रामीण ने शिकायत दी कि उनकी पंचायत में एक व्यक्ति अपने परिवार सहित ऊना से पैदल चलकर 20 अप्रैल को अपने गांव पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस पर भगत राम (60), कुमलो (60) और मदन लाल (25) के खिलाफ बिना अनुमति जिले में प्रवेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

ट्रक में छिपकर अंबाला से राजगढ़ पहुंचा युवक, केस दर्ज

पुलिस ने हरियाणा से राजगढ़ पहुंचे युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक एक ट्रक में छिपकर यहां पहुंचा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। ग्राम पंचायत छोगटाल का रहने वाला राजेंद्र पुत्र हरीश हरियाणा के अंबाला में काम करता है।

मंगलवार को अंबाला से ट्रक में अपने घर पहुंच गया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसमें किसी भी प्रकार की बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे। उसे एहतियातन क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है।

हरीश ने अपने बयान में बताया कि वह अंबाला में रेलवे स्टेशन तक अपने दोस्त की मोटरसाइकिल में आया और वहां से यह  ट्रक से घर आ गया। उसने ई-पास को भी अप्लाई किया था। जिसकी उसे स्वीकृति नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

फर्जी कर्फ्यू पास लेकर घूम रहा बाइक सवार दबोचा

पांवटा पुलिस टीम ने फर्जी कर्फ्यू पास लेकर घूमते एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर शाम को युवक मुख्य बाजार से बस स्टैंड की तरफ निकला था। नाके पर खड़ी पुलिस टीम ने युवक को रुकवाया। बाइक व युवक का कर्फ्यू पास मांगा गया। लेकिन, इस पर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद तफ्तीश में पांवटा के किसी भी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर नहीं मिले। पुलिस टीम ने फर्जी कर्फ्यू पास के सहारे घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी अनुसार एएसआई प्रकाश चंद की टीम ने पांवटा में नाका लगाया था। इस दौरान करीब 7.30 बजे शाम एक युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य बाजार पांवटा साहिब की तरफ से बस स्टैंड पहुंचा। पुलिस टीम ने जांच को रुकवाया। बाइक सवार से कर्फ्यू के दौरान घूमने का कारण पूछा गया। बाइक सवार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

आरोपी जसपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी मकान नंबर 62, वार्ड-5 गुरुद्वारा बिल्ंिडग पावंटा साहिब ने अपनी जेब से एक कागज निकाला। कहा कि मेरे पास यह पास है। जांच करने पर जसपाल का पास फर्जी लगा। तैनात पुलिस कर्मियों ने अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया। डीएसपी पांवटा सोमदत्त व थाना प्रभारी संजय शर्मा ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया।

अधिकारियों से हस्ताक्षर की पुष्टि करवाई गई। मेल न होने बारे पूछा गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कंपनी की बाइक के ड्राइवर के नाम से जारी है। अपने आप को उस कंपनी का वर्कर बताया। पुलिस जांच टीम ने एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर व नायब तहसीलदार इंद्र कुमार से इस जारी पास के बारे में तस्दीक की गई।

तफ्तीश में पता चला कि तैनात विभिन्न एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के कोई हस्ताक्षर व मुहर ही नहीं है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि जाली कर्फ्यू पास मामले में आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें