फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC से सटे इलाकों में आतंकियों की नई फौज तैयार करने की साजिश

Sat, 01 Jul 2017 12:37 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी संगठनों में युवाओं की भर्ती करने की साजिश - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के एलओसी से सटे इलाकों को आतंकी संगठनों ने निशाना बनाते हुए किशोरों को आतंक की राह पर धकेलने की नई साजिश रची है। सेना की कार्रवाई में लगातार सफाया हो रहे कुनबे से बौखलाए आतंकी संगठनों ने आतंकियों की नई फौज खड़ा करने की व्यूहरचना की है।
विज्ञापन


इसके लिए खासकर स्कूली छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में चार किशोरों को एलओसी पार जाने से सुरक्षा बलों ने रोका है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। साथ ही इनके आतंकी कनेक्शन की भी तलाश की जा रही है। 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तथा बारामुला जिले में एलओसी से सटे इलाके के किशोरों को आतंक की राह अपनाने के लिए बरगलाया जा रहा है। इसके लिए 14 से 16 वर्ष के किशोरों को साफ्ट टारगेट के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके बारे में एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें कश्मीरी बच्चों को बंदूकों से खेलते दिखाया गया है। 
विज्ञापन

जून में 27 आतंकी किए गए हैं ढेर

प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Demo Photo
सूत्रों का कहना है कि सेना की ओर से घाटी में कड़ाई किए जाने के बाद से स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल कराने में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही पहले से सक्रिय आतंकी सुरक्षा बलों के रडार पर हैं। इससे आतंकी वारदातों को अंजाम देने में दिक्कतें आ रही हैं।

इस महीने मुठभेड़ में लश्कर के टाप कमांडर जुनैद मट्टू सहित 27 आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे आतंकी संगठनों में आतंकियों की खेप खत्म होने का डर भी समाया हुआ है। इस वजह से नए आतंकियों की भर्ती तेज करने की कवायद शुरू की गई है।

इसके लिए अब एलओसी से सटे इलाकों को चुना गया है। यहां के किशोरों को एलओसी पार भेजकर हथियारों का प्रशिक्षण दिलाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल कराने की साजिश बुनी गई है। 
विज्ञापन

आतंकियों के माड्यूल और ओजीडब्ल्यू पर पैनी निगाह

प्रतीकात्मक चित्र
दो दिन में चार किशोरों को एलओसी पार जाने की कोशिश में धरे जाने को सुरक्षा बल गंभीर मसला मानते हैं। इनके आतंकी कनेक्शन की छानबीन की जा रही है। इलाके में सक्रिय आतंकियों के माड्यूल तथा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है कि वे इस पर सतर्क निगाह रखें। इसके साथ ही इंटेलीजेंस ग्रिड को भी सक्रिय किया गया है। कोशिश है कि किशोरों तथा युवाओं को बरगलाकर आतंक की राह पर धकेलने की साजिश को कामयाब न होने दिया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें