राजनंदगांव के सोमनी थाना अंतर्गत आने वाले एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ पुलिस में प्रताड़ना का मामला सामने आया था साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर नाबालिक बालिका का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव बात कर गलत रिपोर्ट दी गई थी,इसके बाद राजनीतिक मामला गरमाने लगा इस मामले में सोमनी थाना टीआई और एक महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया था,इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को भी निलबिंत किया गया हैं।
वहीं इसकी जांच धीमी चल रही है इसके विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ता आईजी ऑफिस पहुंचे थे और उन्होंने आईजी को ज्ञापन सौपा हैं,कुछ दिन पूर्व सोमनी थाना में एक नाबालिक बालिका को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था,पूरे मामले में बालिका को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया था और प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था,जबकि परिजनों के द्वारा निजी डायग्नोसिस सेंटर में प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव आया था,नाबलिग और परिजनों से बदसलूकी भी की गई थी,इसके बाद राजनीतिक बयान बाजी और राजनीति तेज हो गई थी और और शासकीय अस्पताल में सप्लाई प्रेगनेंसी टेस्ट किट पर सवाल उठने लगे,प्रताड़ना के मामले में एक टीआई और महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया था साथ ही जांच अभी भी जारी है और अन्य दोषियों के ऊपर कार्रवाई को लेकर और जांच धीमी चल रही है इसे लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी ने आईजी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौपा हैं।
.
.