05jjrp04- आर्य समाज मंदिर में आयोजित मासिक वैदिक सत्संग को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-आयोजक
झज्जर। आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में मासिक सत्संग और साप्ताहिक हवन का आयोजन किया गया। इसमें यज्ञ पुरोहित ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने हवन को संपन्न करवाया। मुख्य वक्ता आचार्य शतकृतु ने नवरात्र, दशहरा व दिवाली का वैज्ञानिक विश्लेषण कर बताया कि ये सभी मुख्यत किसानों के त्यौहार हैं। खरीफ की फसल धान, बाजरा आदि के आने पर किसान और व्यापारी के हर्ष उल्लास का पर्व है। यह परंपरा भगवान श्रीराम के अयोध्या आने के पूर्व से ही मनाई जाती रही है। पूर्व विधायक अजीत कादियान मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि समस्त देशवासी अपना सुधार कर लें तो समाज और देश की बहुत तरक्की हो जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सम्मत सैनी, रमेश सैनी, प्रकाशवीर आर्य, विनय आर्य, उदयभान आर्य और माता शोभा रानी आदि उपस्थित रहे।