झज्जर। जिले के गांव मांडोठी निवासी एक व्यक्ति ने गांव महराणा में ईंट भट्ठे पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार जिले के गांव मांडोठी निवासी करीबन 32 वर्षीय जयभगवान गांव महराणा में ईंट भट्ठे पर काम करता था। इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जयभगवान मानसिक रूप से भी परेशान बताया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।