हमीरपुर और बिलासपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां तीन बसें, टेंपो और ट्रक आपस में टकरा गए। हमीरपुर के कैहरवीं चौक पर शुक्रवार सुबह दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते बस में सवार एक छात्रा घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी की बस सुबह विद्यार्थियों को हमीरपुर से लेकर जा रही थी। इसी दौरान कैहरवीं चौक पर आगे चल रही एक निजी बस ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते पीछे चल रही यूनिवर्सिटी की बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।