फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े इलाकों में शिक्षा की अलख जगाएगी शिक्षा एक्सप्रेस, सीएम ने किया शुभारंभ

Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बच्चों संग वाहन में सवार सीएम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मील आन व्हील की तर्ज पर एजूकेशन आन व्हील (शिक्षा एक्सप्रेस) का लोकार्पण फीता काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।  शनिवार को सर्किट बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री ने पीएम आगमन से एक दिन पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर सीएम ने नगर निगम की ओर से संचालित होने वाले एजुकेशन आन व्हील जनता को समर्पित किया। यह वाहन शहर के मलिन बस्तियों और पिछड़े इलाकों में जाकर लोगों को शिक्षित करेगा। 

विज्ञापन


शिक्षा एक्सप्रेस में सोलर पैनल से लाइट और पंखे की व्यवस्था है। 30 से 35 बच्चों के बैठने की व्यवस्था, अलग अलग कलाकृतियां हैं। यह एक्सप्रेस मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों को शिक्षित करेगा। ड्राप आउट बच्चों को पढ़ाएगा। एनजीओ और अन्य संस्थाओं की मदद से संचालित होगा। पूर्ण शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम विकसित करेगा।

शाम चार से सात तक बच्चों को निरंतर पढ़ाएगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा देगा। मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई कढ़ाई आदि की व्यवस्था करेगा। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर रोडवेज की कबाड़ बस को लिया गया है। उसे सजा-संवारकर मलिन और पिछड़े इलाकों में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें