फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईए मुख्यमंत्री खट्टर जी, पंचकूला में आज आपका 'मनोहर' स्वागत है

Sun, 24 Apr 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रस्तावित पंचकूला विकास रैली के 24 घंटे पहले ही विकास की आंधी चली। आंधी भी ऐसी चली कि एक साल से मरम्मत को तरस रही सेक्टर-16 की पार्किंग और यहां की सड़क पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पेवर ब्लाक लगाकर चमका दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रैली स्थल को जानी वाली सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाकर चकाचक कर दिया गया है। हालांकि रैली स्थल के पास ही पचास मीटर की दूरी पर सड़क एकदम खराब पड़ी है, जिसमें टायर के पंचर होने का खतरा है। रैली स्थल के समीप ही टूट चुके पेवर ब्लाक को भी दोबारा लगा दिया गया है। यहां की लाइटों की हालत को भी सुधार दिया गया है। 

सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन के सामने की पार्किंग में सीएम खट्टर की पंचकूला विकास रैली होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा से लेकर स्टेज की तैयारी पूरी कर ली है। इतना ही नहीं रैली के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम समेत डीसीपी और भाजपा विधायक ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि रैली से संबंधित कोई कमी रही तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विधायक और अधिकारियों ने लिया जायजा

सीएम मनोहर लाल खट्टर
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज यहां प्रशासनिक अधिकारियों  के साथ रैली स्थल का दौरा किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। विधायक  ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, डीसीपी अनिल धवन व अन्य  प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विधायक ने बताया कि रैली स्थल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राम उदय से भारत उदय पर संबोधन का दिखाया जाएगा। इसके लिये चार बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम किये गये हैं। होम गार्ड सहित पुलिस के करीब 300 जवानों की तैनाती  रहेगी।

शालीमार मैदान के पीछे पार्किंग
आवागमन सुचारु बनाये रखने के लिये पार्किंग व्यवस्था शालीमार के पीछे मैदान में की गई है। वीआईपी के लिये सेक्टर-17 की मार्केट और अन्य विशिष्ट लोगों के लिये सेक्टर-16 में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि रैली स्थल पर पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एडीसी हेमा शर्मा, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, एसडीएम पंचकूला राधिका सिंह, नगराधीश ममता शर्मा, हुडा के संपदा अधिकारी मनीष लोहान, रोडवेज के  महाप्रबंधक सतीश सिंगला, एसीपी दलीप सिंह व मुनीष सहगल, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, डिप्टी मेयर सुनील तलवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें