महिला संगठनों ने चौराहों पर तो रंगोलियां भी सजाई गई हैं। एंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम से लैस चौराहों पर राष्ट्रगान से पहले संगठनों की ओर से झंडारोहण भी किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार देर रात तक तैयारियां होती रहीं।
रामनगर चौक में राष्ट्रीय गान करते लोग
33 चौराहों पर बजा राष्ट्रगान :
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शहर के मलदहिया, लंका, रथयात्रा, भोजुबीर, मैदागिन, तेलियाबाग, चांदपुर चौराहा समेत शहर के 33 चौराहों पर एक साथ सुबह 8 बजे राष्ट्रगान की धुन बजी। इस दौरान सावधान की मुद्रा में खड़े होकर लोग इसमें शामिल हुए।
मैदागिन चौराहे पर अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' के तहत लायंस वाराणसी संस्था और स्कूली बच्चे
स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को किया नमन :
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनकर लोगों ने स्वयं को गौरव के क्षण का साक्षी बनाया। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करने का अमर उजाला का यह अभिनव प्रयास काशी की जनता के सहयोग से ऐतिहासिक हो गया।
मंडुवाडीह चौराहे आजादी का जश्न मनाया गया
सामूहिक राष्ट्रगान के तहत चौराहों के अलावा स्कूलों, संस्थानों, कार्यालयों में एक साथ सुबह 8 बजे राष्ट्रगान हुआ। अमर उजाला का यह अभियान काशीवासियों का ही अभियान था। अपने इस अभियान से जुड़कर देश के अमर शहीद सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।