राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी करने के मामले में खुलासा किया हैं,पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,आरोपियों द्वारा ट्रक से चना चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और लगभग 250 किलोग्राम चना की चोरी आरोपियों के द्वारा की गई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पूरा मामला शहर के गंज मंडी परिसर का हैं,जहां एक ट्रक से आरोपियों के द्वारा ट्रक में लोड पांच कट्टा चना लगभग 250 किलोग्राम को चोरी कर लिया गया था,प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और लगभग 6 घंटे के अंदर ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है और इन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,आरोपियों द्वारा ट्रक के पीछे की ओर तिरपाल खोलकर गाड़ी में रखा हुआ चना चोरी कर लिया था,जिसके बाद पुलिस में सूचना दी गई पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से चोरी किए गए पांच कट्टा चना और घटना में प्रयुक्त दो दो पहिया वाहन को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया हैं,इसके साथ ही प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी बसंतपुर थाना पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।
.
.