फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः दो महिलाओं समेत 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sat, 03 Sep 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
naxalite - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर‌ दिया। समर्पण करने वालों में दो महिला नक्सली भी हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से पुलिस और सुरक्षाबलों को लगातार नक्सलियों की तलाश थी। इसलिए इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसके अलावा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा था। 

इसका नतीजा रहा कि एकसाथ इतनी संख्या में नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में दो महिला नक्सली भी हैं। अहम बात ये है कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को अब सरकार द्वारा दिए जाने वाली योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें