फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत वीरवार देर रात्रि गश्त के दौरान भाटलू में दो बाइक सवार युवकों को 48 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम रोजाना की तरह गश्त पर थी और भाटलू में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका और बाइक की सीट के नीचे 48 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने बाइक सवार शुभम खरवाल (29) निवासी गांव और डाकघर मूंढ़ी तहसील थुरल और विक्की राणा (29) निवासी गांव चौगान डाकघर डरोह तहसील पालमपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें