निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विनीत श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे, लेकिन बाद में वह आ गए। बताया कि बैंक के काम से गए थे। सीडीओ ने उन पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने बच्चों से सामान्य से प्रश्र पूछे लेकिन उसका जवाब देने में भी बच्चे असमर्थ दिखे।
अंत में उन्होंने पूछा कि आप लोग यही बता दो कि प्रधानमंत्री कौन हैं इस पर भी सभी चुप रहे। जब उन्होंने यह कहा कि यह बताओ की नरेंद्र मोदी क्या हैं तो बच्चों ने अनभिज्ञता जताई। जिस पर भी उन्होंने असंतोष जाहिर किया औार संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।