फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रधान डाकघर में सीबीआई ने मारा छापा, एक्सईएन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रधान डाकघर परिसर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर डाक विभाग के एक्सईएन आशीष अग्रवाल को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधान डाकघर परिसर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर डाक विभाग के एक्सईएन आशीष अग्रवाल को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद एक्सईएन आशीष अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कुछ अधिकारियों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान कई अधिकारियों से आवश्यक कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

सूत्रों के अनुसार, रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया था। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रकम के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन

प्रधान डाकघर में मची रही अफरातफरी

प्रधान डाकघर में सीबीआई के छापेमारी की चर्चा करते करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधान डाकघर में सीबीआई के छापेमारी के बाद अफरातफरी मची रही। सीबीआई टीम काफी देर तक डाकघर में मौजूद रही। इस दौरान तमाम कर्मचारी बाहर आ गए। एक कार में सवार होकर अधिकारी पहुंचे थे। 
विज्ञापन

हर जगह रही छापेमारी की चर्चा

प्रधान डाकघर। - फोटो : अमर उजाला।
सीबीआई के छापेमारी चर्चा कर्मचारियों में होती रही। छापेमारी की भनक किसी कर्मचारी को पहले नहीं लग सकी थी। अधिकारियों ने जाल बिछाकर एक्सईएन को रंगे हाथों दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें