फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस लीडरशिप कैंप के लिए राजकीय कॉलेज के कैडेट का चयन

विज्ञापन
फोटो 72: जय। 
विज्ञापन
बादली। राजकीय कॉलेज बादली के एनसीसी कैडेट जय का चयन एडवांस लीडरशिप कैंप के लिए हुआ है। 8वीं हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के अंतर्गत चयनित कैडेट 30 अक्तूबर तक पंजाब के मलोट स्थित एनसीसी अकादमी में प्रशिक्षण लेगा। शिविर में कैडेटों को नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद कुमार ने जय को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने विश्वास जताया कि जय शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और बटालियन का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें