फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: लूटपाट के विरोध पर व्यापारी को गोली मारी, गंभीर

Wed, 01 May 2019 11:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यापारी को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह वह अपनी स्कूटी से  नवीन मंडी जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ढोरी मोहल्ला निवासी रजत पुत्र यशपाल नवीन मंडी में आढ़त व्यापारी हैं। बुधवार सुबह को वह स्कूटी पर सवार होकर नवीन मंडी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंडी के निकट ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।

जिसके बाद बदमाशों ने रजत से थैला लूटने का प्रयास किया। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली रजत के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रजत को गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में घायल व्यापारी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यापारी को नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। उधर जानकारी होने पर एसपी देहात मनीष मिश्र, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें