संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
पहासू। क्षेत्र के पढ़ा गांव में किसान ने संदिग्धि परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि किसान ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है। वहीं परिजन आर्थिक तंगी से परेशान होकर हृदयाघात बता रहे हैं। पढ़ा गांव निवासी राजेश (45) पुत्र जवाहर खेेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। संवाद