फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राष्ट्रपति भवन में ली जाएगी खुर्जा के कप में चाय की चुस्की

Thu, 12 Sep 2019 04:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा

सार

  • खुर्जा में बनने वाले पॉटरी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने यह योजना तैयार की है
  • इसके लिए पॉटरी उद्यमियों से वार्ता कर योजना को परवान पर चढ़ाया जाएगा
  • खुर्जा के पॉटरी उत्पादों की धाक देश ही नहीं विदेशों तक फैली हुई है
विज्ञापन
खुर्जा पॉटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब राष्ट्रपति भवन, ससंद भवन, आदि वीवीआईपी स्थानों पर पॉटरी नगरी के कप में चाय की चुस्की ली जाएगी। खुर्जा में बनने वाले पॉटरी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने यह योजना तैयार की है। इसके लिए पॉटरी उद्यमियों से वार्ता कर योजना को परवान पर चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


खुर्जा के पॉटरी उत्पादों की धाक देश ही नहीं विदेशों तक फैली हुई है। यूरोपियन, अफ्रीकन, गल्फ, सार्क आदि देशों में खुर्जा की पॉटरी उत्पादों का निर्यात होता है। यहां से रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस उद्योग को फलक पर लाने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार ने पहल की है।

पॉटरी उत्पाद और अधिक लोगों की नजर में आए, इसके लिए उन्होंने इसे राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, विधान सभा, विदेशी दूतावास आदि वीवीआई स्थानों पर भेजने का निर्णय लिया है। ताकि इन स्थानों पर पहुंचने वाले दूसरे देशों और प्रदेशों के लोगों की नजर में पॉटरी उत्पाद आ सके और इसका प्रचार प्रसार बढ़े।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इसके लिए यहां बनने वाले कपों और अन्य उत्पादों पर खुर्जा पॉटरी उद्योग (बुलंदशहर) लिखा जाएगा। जो हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में लिखी होगी। ताकि गैर हिंदी भाषी लोग भी पढ़ कर समझ सकें और यहां के उत्पादों की पहचान हो सकें। डीएम ने बताया इन स्थानों पर पॉटरी उत्पादों का उपयोग होने से पूरे देश और विदेश के लोगों की नजर पड़ेगी।

प्रचार प्रसार होने से यहां के पॉटरी उत्पादों की मांग भी बढ़ेगी। इससे कारोबार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए खुर्जा पॉटरी मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

हाइवे पर भराव के लिए काम आएगा पॉटरी का ब्रेक मैटेरियल
पॉटरी से निकलने वाले टूटे-फूटे मैटेरियल इधर उधर पड़े रहते हैं। इसके चलते क्षेत्र में कचरा फैलता है। इससे निजात दिलाने के लिए पॉटरी उद्यमियों ने डीएम के समक्ष समस्या रखी। साथ ही प्रस्ताव रखा कि ब्रेक मैटेरियल को हाइवे और अन्य सड़क निर्माण के दौरान भराव के काम में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसे लेकर डीएम ने सहमति जताते हुए कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया। पॉटरी उद्यमियों ने डीएम से सड़क आदि समस्याओं को लेकर भी समाधान की मांग की।
--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें