फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी से मायावती का वादा, जो सम्मान कांग्रेस से नहीं मिला वो बसपा से मिलेगा

Sat, 13 Oct 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
मायावती, अजीत जोगी
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ एक साझा रैली को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सम्मान अजीत जोगी को कांग्रेस के साथ नहीं मिला वो बसपा में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रही  हूं। 
विज्ञापन

 

मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही राम मंदिर का अभियान कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ने लगता है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा और आरएसएस पूरे देश में भी राम मंदिर बनाना शुरू कर दें तब भी इसका लाभ अब चुनावों में नहीं होने वाला है। क्योंकि अब देश की जनता समझ गई है। 

मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन का समर्थन कीजिए और हमारी सरकार बनवाइए। भाजपा और कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं बल्कि काम करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें