फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां और मामा ने शादी में रुकावट डालनी चाही। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के मामा और मां के साथ मारपीट कर दी।
जिससे शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शादी में रुकावट डालने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।
बुधवार रात को सिरसागंज के गांव मदनपुर निवासी गोपाल की बेटी की शादी थी। दूल्हा पक्ष आगरा का रहने वाला है। शिकोहाबाद में भी उसका एक मकान है। लड़की पक्ष बेटी को लेकर शादी करने शिकोहाबाद पहुंचा।