फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर में केबल चोरी का खुलासा: दो नाबालिग समेत पांच आरोपी दबोचे गए, सामान बरामद

Fri, 20 Mar 2026 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कांकेर के पखांजूर में केबल तार चोरी मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने केबल तार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कांकेर में केबल चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में लगातार केबल तारों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए केबल तार बरामद किए हैं। इस मामले की खास बात यह रही कि जिन कबाड़ियों को आरोपियों द्वारा तार बेचे जा रहे थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने बताया कि 19 मार्च को प्रार्थियों ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेतों में लगे बोर मशीन के केबल वायर चोरी कर लिए गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम पीव्ही-10 के एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पखांजूर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बोर मशीन के केबल वायर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा अलग किया जाता था, जिसे ग्राम पीव्ही-33 और कापसी के कबाड़ी दुकानों में बेचा जाता था। बचे हुए सामान को आरोपी अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने करीब 7-8 माह पहले थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी चोरी की थी, जिसे बरामद कर जब्त किया गया है। चोरी का सामान खरीदने वाले ग्राम पीव्ही-33 के कबाड़ी दुकान संचालक कलिंग महंत (58 वर्ष) और ग्राम कापसी के कबाड़ी संचालक परितोष बर (38 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें