फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में आकाशीय बिजली का कहर: मवेशी चराने गया छात्र चपेट में आया, मौके पर हुई मौत; गांव में पसरा मातम

Fri, 20 Mar 2026 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के झारतराई गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं के छात्र सिद्धार्थ बघेल की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ मवेशी चराने गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
बस्तर में आकाशीय बिजली का कहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित है, वहीं शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ मवेशी चराने निकले एक छात्र पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव और परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


बताया गया कि बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम झारतराई में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक स्कूली छात्र इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 11वीं कक्षा के छात्र सिद्धार्थ बघेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ गांव में गाय चराने गया था।

शाम को अचानक तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई, तभी आकाशीय बिजली सीधे सिद्धार्थ पर गिर गई। इस हादसे में उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिजली गिरने से उसका चेहरा और कंधे भी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची बस्तर थाना पुलिस ने शव को बस्तर मॉर्चरी भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक लामकेर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें