साल्हावास। खंड मातनहेल की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किट-जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में किया जा रहा है। ब्लॉक मातनहेल के शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि सोमवार को लड़कों के भी इन्हीं तीन आयु वर्ग में कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, चेस व योग के खेल मुकाबले किट जी स्कूल मातनहेल में करवाए जाएंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉकस्तर के विजेता खिलाड़ी 6 अगस्त को शुरू होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर मातनहेल ब्लॉक का नाम रोशन करेंगे। संवाद