राजस्थान में भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने वसुंधरा सरकार के खिलाफ अपनी मुहिम और तेज करते अब नोटिस देने वाली केंद्रीय कमेटी को भी खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसे कई खत भेजेंगे, जिससे शिकायत करने वाला कभी किसी की शिकायत नहीं करेगा।
ये चेतावनी दीनदयाल वाहिनी के प्रदेशाध्ययक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने शुक्रवार को दीनदयाल वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी की जयपुर में आयोजित बैठक में दिए। तिवाड़ी ने नोटिस के जवाब में लिखे पत्रों के बारे में कहा कि अभी तक दो जवाब ही लिखकर भेजे हैं। जल्द ही ऐसे कई खत भेजेंगे, जिससे शिकायत करने वाला कभी किसी की शिकायत नहीं करेगा। उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमत्रियों के वेतन संबंधी विधेयक को लेकर कहा कि मैं इस तरह से किसी को भी राजस्थान की जनसंपदा को खाने नहीं देंगे।
तिवाड़ी ने कहा कि उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, भैरोंसिंह शेखावत और जेपी जैसे जननेताओं के साथ काम किया है, लेकिन इन भ्रष्टों के साथ बिल्कुल भी काम नहीं करेंगे। उन्होंने खुलकर बोलते हुए कहा है कि युद्ध का मैदान सजने वाला है और युद्ध के मैदान में जब भी कोई योद्धा जाता है तो वह यह नहीं देखता कि सामने कौन खड़ा है। बैठक में 150 विधानसभा क्षेत्रों में आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया गया।