बहादुरगढ़। इनेलो युवा नेता, वार्ड नंबर-9 पार्षद और पूर्व विधायक स्वर्गीय नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी ने भाजपा पर एससी और ओबीसी समाज की राजनीतिक उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन वर्गों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने पिछले नगर परिषद चुनाव के दौरान ओबीसी समाज के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर निराशा और रोष जताया। ाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा केवल जुमला साबित हुआ है और विकास कार्य चुनिंदा लोगों तक सीमित रहे। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को आश्वासन दिए गए, लेकिन अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा सामाजिक न्याय की राजनीति करती आई है। संवाद