फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी मुफीजु रहमान उर्फ मुफीज को ईशनपुर ईदगाह के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर एसपी दीपक भूकर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमवार को ईशनपुर ईदगाह के पास साधन का इंतजार कर रहा था। उस बीच पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें