बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह
- फोटो : ANI
उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे दुष्कर्मे के आरोप के बचाव में पार्टी के ही एक विधायक ने मनोविज्ञान का हवाला देते हुए बेतुका बयान दिया है। इस विधायक ने कहा कि "
मैं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से बोल रहा हूं, कोई भी 3 बच्चों की मां से बलात्कार नहीं कर सकता है यह संभव नहीं है, यह उनके (कुलदीप सेंगर)
खिलाफ एक साजिश है । हो सकता है कि उनके पिता (पीडिता के पिता) को कुछ लोगों ने पीटा, लेकिन मैं बलात्कार के आरोपों पर विश्वास करने से इंकार करता हूं।"
आपको बता दें कि मनोवैज्ञानिक आधार का हवाला देने वाला सुरेंद्र सिंह बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं।