भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे गैंगरेप व हत्या के आरोपों से योगी सरकार पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहीं विपक्षी दल विधायक के सहारे योगी सरकार को कानून व्यवस्था में फेल साबित करने को लेकर हमलावर हैं। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने से सरकार की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। डैमेज कंट्रोल को लेकर भाजपा संगठन में आत्म मंथन ‘तेज’ हो गया है।