फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से स्टंट करने वाला गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक से करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बाइक का 19 हजार रुपये का चालान भी किया गया है। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि एक युवक का नेशनल हाईवे पर स्टंट करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रही बाइक के आधार पर आरोपी की तलाश की गई तो उसकी पहचान विमल यादव निवासी ऊसरअड्डा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई। इस पर उसकी बाइक का 19 हजार रुपये का चालान कराया गया। साथ ही फ्रेंड्स कॉलोनी एसओ अमित मिश्रा ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें