फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महाराजगंज में सनसनीखेज वारदात,दिव्यांग युवक की गोली मारकर की हत्या; परिजनों ने सड़क पर मचाया तांडव

Wed, 03 Sep 2025 11:17 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवन

सार

सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। गुस्साए लोग आगजनी करके विरोध जता रहे हैं। महाराजगंज में दिव्यांग युवक की गोरी मारके हत्या करने बाद से माहौल गर्म है। पीड़ित परिवार के सदस्य अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Crime News: टायर में आग लगाकर मृतक के परिजन विरोध जताते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के महाराजगंज में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के दूधी टोला गांव में दिव्यांग युवक मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह शहीद स्मारक चौक पर सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोग हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की माँग कर रहे हैं।

टायर जलाकर सड़क जाम किया

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मुन्ना यादव अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोली लगने से मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इस निर्मम हत्या ने स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का दिया। बुधवार सुबह सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और शहीद स्मारक चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की माँग की।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ मौके पर पहुँचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के 38 जिलों में आठ सितंबर तक बारिश के आसार; कोसी-गंगा उफान पर, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

विज्ञापन


फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण

इस घटना ने महाराजगंज में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग प्रशासन से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए तैनात है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर बवाल, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; डॉक्टर और स्टाफ सब हुए फरार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें