फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा जीवन का सार : आचार्य उपेंद्र कृष्ण

विज्ञापन
30jjrp18- बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य उपेंद्र कृष
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में महंत परमानंद गिरि महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सप्तम दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। कथा वाचक आचार्य उपेंद्र कृष्ण ने कहा कि भागवत कथा जीवन का सार है और यह समाज में भक्ति व एकता का संदेश देती है। कथा के दौरान राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्ति प्रसंग का वर्णन किया गया। मुख्य यजमान बिट्टू जैन ने पत्नी सहित पूजन कराया। कथा के उपरांत छबील भी लगाई गई। इस अवसर पर प्रवीण सिंघल, सुरेंद्र बंसल, शिबू सिंघल, विकास गोयल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें