गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल अस्पताल में हुई घटना के बाद शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। लालू ने शनिवार को अस्पताल में बच्चों की मौत पर कहा यह बहुत दुखद है। उन्होंने ने इसे हत्या करार बताते हुए कहा कि ये हत्या है, बच्चों की हत्या है।
Bohat dukhad hai, hatya hai, bachhon ki hatya hai: RJD chief Lalu Prasad Yadav on children's death in #Gorakhpur's BRD Medical College pic.twitter.com/su0XPsYsro
— ANI (@ANI) August 12, 2017
वहीं, आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद मे शनिवार को कहा कि भागलपुर में जो घोटाला हुआ है वह 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लालू ने कहा कि जब सीबीआई की जांच होगी तब आपको पता चल जाएगा कि घोटाले कितने का हुआ था।
Bhagalpur mein jo ghotala hua hai 1000 crore tak abhi tak pahunch gya hai, jab CBI lagegi aapko pta lag jaayega: RJD chief Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/FPnsorsjp3
— ANI (@ANI) August 12, 2017
बता दें कि एक दिन पहले भागलपुर घोटाले को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए उनका इस्तीफा मांगा था। लालू यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सुशील मोदी के खिलाफ सीबीआई जांच और हथकड़ी लगाने का आदेश दिया जाना चाहिए ।