फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा: शराब के नशे में बेटे ने मां से मांगा खाना, नहीं देने पर डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम धुरली टिटेमपारा में शराब के नशे में बेटे ने अपनी माँ से खाना मांगा, माँ के द्वारा खाना नही देने पर डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम धुरली टिटेमपारा में शराब के नशे में बेटे ने अपनी माँ से खाना मांगा, माँ के द्वारा खाना नही देने पर डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतिका बुधरी तेलाम 60 वर्ष की हत्या उसके पुत्र सामु उर्फ श्याम तेलाम 32 वर्ष निवासी धुरली टिटेमपारा द्वारा की गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में रखे बांस के डंडे से मृतिका के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में थाना भांसी में धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करने की बात स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 19 जून को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें