फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में 30 गाड़ियां जब्त: यातायात पुलिस का एक्शन, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस

Tue, 16 Jun 2026 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर यातायात पुलिस अब एक्शन मोड़ में आ गई है। यातायात पुलिस के द्वारा तीन दिन पहले मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान जो छेड़ा था। उसके अंतर्गत सभी को नष्ठ कर दिया था। 
विज्ञापन
यातायात विभाग में जब्त गाड़िया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यातायात पुलिस ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने बीते दिन मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब फिर से तीन सवारी, बिना नंबर और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत लगभग 30 वाहनों को जब्त किया गया है। सभी वाहनों को यातायात विभाग लाया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई। शहर में बड़ी संख्या में युवा तीन सवारी करते और बिना नंबर की गाड़ियां चलाते दिखते हैं। कई युवा बिना लाइसेंस के भी वाहन दौड़ाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन वाहन चालकों की लापरवाही से कई बड़ी घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

बीत 13 जून को धरमपुरा मार्ग पर युवकों की बाइक ने एक महिला को टक्कर मारी थी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। बाइक सवार युवकों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस लगातार हो रहे हादसों और मनमानी करने वाले युवकों पर कार्रवाई कर रही है। उनके वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 


पुलिस उपाधीक्षक यातायात संतोष जैन ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन

युवा वर्ग द्वारा नियमों का उल्लंघन सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। तीन सवारी और बिना नंबर की गाड़ियां चलाना आम बात हो गई है। लाइसेंस के बिना वाहन चलाना भी गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म देता है। यातायात पुलिस का लक्ष्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हादसों को कम करना है। नियमों का पालन न करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें