09jjrp10- मारोत गांव में आयोजित प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
झज्जर। गांव मारोत में हुई हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 16 पुरुष कबड्डी टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर ने रमेश मारोत की टीम को 25-15 के अंतर से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पंजाब से पहुंची दोनों महिला कबड्डी टीमों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे। वहीं बेरी से विधायक रघुबीर कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स विशिष्ट अतिथि रहे। संवाद