फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम के लिए अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी 

Thu, 17 May 2018 03:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर शहर के नौबस्ता क्षेत्र निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


नौबस्ता में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर एक युवक ने पोस्ट करके अभद्र टिप्पणी भी की। एडीजी अविनाश चंद के निर्देश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एक्शन लिया। 


हिंदू समन्वय समिति के प्रदेश प्रभारी अभिषेक जोशी ने एडीजी से शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय गांधी नगर, नौबस्ता के एके सोनी ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करके अभद्र पोस्ट किए हैं। साथ ही उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की है। उन्होंने आपत्ति जताई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एडीजी के निर्देश पर आरोपी एके सोनी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और आईटी एक्ट में कार्रवाई करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें