दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में बेमियादी वारंटी मो. गौसूल रशीद को रायपुर से साइबर शाखा की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया गया।
जगदलपुर। दंतेवाड़ा पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह वारंटी दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे बचेली लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
न्यायालयों ने लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी और बेमियादी वारंटों को तुरंत खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली ने मो. गौसूल रशीद के खिलाफ वारंट जारी किया था। वह धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम का बेमियादी वारंटी था।
मो. गौसूल रशीद रायपुर के अनंत बिहार, काली गली मोवा का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। सायबर शाखा दंतेवाड़ा की सहायता से उसे 25 मई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बचेली थाना लाया गया और न्यायालय के सामने पेश किया गया।