फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कांशीगिरि का 80वां सालाना उत्सव 9 से

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। देश विभाजन से चली आ रही परंपरा के तहत शहर के मेन बाजार स्थित मंदिर बाबा कांशी गिरि का 80वां वार्षिकोत्सव 9 से 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में मंदिर परिसर में निरंतर धर्म प्रचार होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ और बाबा कांशी गिरि के प्राचीन डंडे के पुष्पाभिषेक से होगा। दूसरे दिन प्राचीन डंडे की नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीसरे दिन मुरथल से आने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। चौथे दिन पानीपत के रवि आहूजा और उनकी टीम भजन संध्या प्रस्तुत करेगी। अंतिम दिन संकीर्तन के बाद बाबा कांशी गिरि की महाआरती होगी और अटूट लंगर बरताया जाएगा। आयोजन में दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और हरिद्वार सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें