फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
-फोटो 89 : शिविर में सबसे अच्छी स्वयंसेविका घोषित हुई छात्रा नेहा को सम्मानित करते अतिथि व अन्य
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। शिविर में छात्रा नेहा सबसे अच्छी स्वयंसेविका घोषित हुईं। वहीं छात्राओं ने बामनौली गांव में नशा मुक्ति हरियाणा में युवाओं की भूमिका पर जागरूकता रैली भी निकाली। वक्ता समाजसेवी सत्येंद्र दहिया ने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता बेहद जरूरी है। नशा मुक्त भारत पर रैली को सत्येंद्र दहिया, संजीव शर्मा व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, उप प्रधान पवन जैन, महासचिव सुरेश अग्रवाल, शिक्षाविद् संजीव शर्मा व आशु अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें