बेरी। नशा मुक्ति टीम के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में गांव दूबलधन में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। पवन कुमार ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। टीम ने घर-घर जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और नशीले पदार्थों के सेवन को कानूनन अपराध बताया। साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद
फोटो-6