फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: मनगट्टा में 150 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग जमींदोज, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Wed, 20 May 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देशानुसार, प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवैध रूप से विकसित किए गए मार्ग, मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य अनधिकृत निर्माण कार्यों को मलबे में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रशासन को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम मनगट्टा में नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी वैधानिक अनुमति और नियमानुसार स्वीकृति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और शिकायत सही पाए जाने पर आज सुबह ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कृषि भूमि का अवैध डायवर्सन (व्यपवर्तन) करना और उस पर प्लाटिंग करना पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में संलिप्त भू-माफियाओं और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण और राजस्व नियमों के उल्लंघन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी झांसे में न आएं। किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीदी करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति, रेरा रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह से कर लें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक या कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

.

 

.

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें