फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में पुलिस का एक्शन: छह महीने में 12 लाख की शराब जब्त, आज नौ पेटी के साथ तीन तस्कर पकड़े

Fri, 08 May 2026 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ पेटी अवैध शराब जब्त की और साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बीते छह महीनों में अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ 10 बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को मोहारा चौकी क्षेत्र से नौ पेटी शराब जब्त की है। इसके साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जब्त की गई नौ पेटी शराब में लगभग 450 पौवा शामिल थे। आरोपियों को मुढ़िया नाला के पास अवैध रूप से शराब डंप कर बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से एक दो पहिया वाहन भी जब्त किया है। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बीते छह माह में अंतरराज्यीय शराब तस्करों पर दस बड़ी कार्रवाई की गई हैं। इन कार्रवाइयों में लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की 880 लीटर अंतरराज्यीय शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन


अवैध शराब पर नकेल
जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई हुई है। पिछले एक माह के भीतर राजनांदगांव जिले में 135 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है। इसका उद्देश्य जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।

अंतरराज्यीय तस्करों पर शिकंजा
पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। बीते छह माह में दस बड़ी कार्रवाइयों से इस नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। जब्त की गई 880 लीटर शराब अंतरराज्यीय तस्करी का हिस्सा थी। पुलिस का लक्ष्य जिले को अवैध शराब मुक्त बनाना है। इन तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें