फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्सा की चपेट में आने से मौसी-भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बालौर-बादली रोड के बीच आंबेडकर स्टेडियम रोड के पास नंदी गोशाला के सामने सिलिंडरों से भरे ऑटो रिक्सा की चपेट में आने से मौसी-भांजा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल आशा रानी के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनका दिल्ली स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचार चल रहा है। भांजे मनमोहन नगर निवासी विजय भी घटना में घायल हुए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी मौसी आशा रानी के साथ कार में सवार होकर नजफगढ़ रोड से बालौर-बादली रोड के बीच स्थित नंदी गोशाला गए थे। कार सड़क किनारे खड़ी करने के बाद दोनों पैदल गोशाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से सिलिंडरों से भरा ऑटो रिक्सा के चालक ने उनके पास अचानक कट मार दिया जिससे वह ऑटो के ऊपर गिर गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने ऑटो को उठाकर दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए दिल्ली स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान चालक मौका पाकर चालक फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ शहर थाना बहादुरगढ़ राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें