फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आज होगी एथलेटिक प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एथलेटिक्स संघ झज्जर की ओर से दूसरी किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को पुलिस लाइन झज्जर के खेल मैदान पर करवाई जाएगी। प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 से 14 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों की चार आयु वर्ग में अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 में करवाई जाएगी। अंडर-8 में 60 मीटर, 80 मीटर, लंबी कूद, किड्स ज्वेलियन थ्रो, अंडर-10 में 60 मीटर, 80 मीटर, 100 मीटर, लंबी कूद, किड्स ज्वेलियन, अंडर-12 में 60 मीटर, 80 मीटर, 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर, लंबी कूद, किड्स ज्वेलियन, अंडर-14 में 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, 80 मीटर बाधा दौड़, किड्स ज्वेलियन आदि इवेंट होंगे। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह उपस्थित होंगी। सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ने बताया कि सभी खिलाड़ी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर सुबह 8 बजे पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें