फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक चैंपियनशिप में अरविंद पाल ने जीते चार पदक

विज्ञापन
39-पंजाब की काशी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविंद पाल दहि - फोटो : 39-पंजाब की काशी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविंद पाल दहिया को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: धावक
विज्ञापन
रोहतक। बीएसएनएल मुख्यालय नई दिल्ली में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय अरविंद पाल दहिया ने गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित नेशनल वेटेरन एथलेटिक चैंपियनशिप में चार पदक जीते। उन्होंने 55 आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, पांच किलोमीटर दौड़ और 4x400 मीटर रिले रेस में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। अरविंद दहिया ने चार पदक जीतकर अपनी फिटनेस और समर्पण का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें