फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दिसंबर 2025 माह में आयोजित भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे दस्तावेज़ सत्यापन एवं भर्ती संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु शीघ्रातिशीघ्र सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में रिपोर्ट करें। उन्होंने आगे बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें