फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला जुला के अनुराग बने लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के गांव नगला जुला निवासी किसान कुशल पाल सिंह यादव के बेटे अनुराग यादव ने एनडीए की परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अनुराग का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी अनुराग के चयन पर परिवार को बधाई दी। उन्होंने अनुराग को अपने आवास बुलाकर मिठाई खिलाई और कहा कि ऐसे युवा सेना की शान बनने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अनुराग के पिता कुशल पाल सिंह और माता ने बेटे की सफलता पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की। शिक्षक नेता मंगेश कुमार यादव व गांव के लोगों ने अनुराग को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा जसवंतनगर के सेंट पीटर्स स्कूल से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने घर पर रहकर कड़ी मेहनत से एनडीए की तैयारी की। उन्होंने फाइनल मेरिट में ऑल इंडिया रैंक 303 हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें